पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर दो बार संघर्ष विराम को उल्लंघन किया।
रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज शाम पांच बजकर 30 मिनट पर पुंछ जिले में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले आज सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कृष्णा घाटी क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
इससे पहले एक सितंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।


Download Android App
Download iOS App



