श्रीनगर : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की और मोर्टार दागे।
इसमें एक नागरिक के घायल होने की खबर है वहीं मोर्टार एक छत पर गिरने से घरकी छत नीचे आ गई। हमले में घायल नागरिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक तरफ पाकिस्तान संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहा है वहीं भारतीय सेना भी इसका करारा जवाब दे रही है।
साल 2018 में पाकिस्तान अभी तक 134 बार संघर्ष-विराम का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तान की लगातार फायरिंग के चलते सीमा पर बसे गांवों में रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



