जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी हुई है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार छठे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
विशाखापत्तनम गैस कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, राज्य और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
उन्होंने कहा, ‘‘ आज सुबह 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के कस्बा, शानपुर और किर्नी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका कड़ाई से जवाब दिया और अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



