पीडीपी नेता नईम अख्तर को एक महीने से अधिक समय के बाद नजरबंदी से रिहा

Summary :

पीडीपी नेता नईम अख्तर को एक महीने से अधिक समय के बाद रविवार को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

पीडीपी नेता नईम अख्तर को एक महीने से अधिक समय के बाद रविवार को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
यह कदम 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले उठाया गया है, जिसको लेकर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सहित मुख्यधारा के क्षेत्रीय दलों के भीतर विचार-विमर्श चल रहा है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘अख्तर को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है।’
पीडीपी नेता को पांच महीने की एहतियाती नजरबंदी से रिहा होने के बाद 10 मई को फिर नजरबंद कर दिया गया था, इस दौरान उन्हें यहां विधायक छात्रावास में रखा गया था।

Shera Rajput