जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में पीडीपी नेता के PSO को आतंकवादियों ने मारी गोली

Summary :

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने नटिपोरा बाहरी इलाके में पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंजूर अहमद पर फायरिंग की। पुलिस ने कहा, घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके में सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता के निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) को आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने नटिपोरा बाहरी इलाके में पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंजूर अहमद पर फायरिंग की। पुलिस ने कहा, घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बोले- केंद्र MSP को लेकर लोगों को कर रही है गुमराह 

Desk Team