जम्मू : भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने आज चोटी काटने की कथित घटनाओं को घाटी की शांति को बिगाडऩे के लिए अलगाववादियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के हाथों में एक नया औजार बताया। पार्टी ने ऐसी कथित घटनाओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने एक बयान में कहा, चोटी काटने की कथित घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन की आड़ में कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भाजपा को गहरी आपथि है। यह शांति को बिगाडऩे के लिए अलगाववादियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के हाथों में एक नया औजार है। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल हिंसक विरोध करने के लिए लोगों को भड़काने की खातिर एक बहाना के तौर पर किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



