श्रीनगर : आज दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है यह तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है जिसकी उम्र 72 साल के करीब है । इस तीर्थयात्री की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है । इसके साथ ही यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ कर 3 हो गयी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहना है कि हावड़ा के रहने वाले ए के मुखर्जी का आज सुबह पोशपथरी में दिल का दौरा पडऩे के कारण निधन हो गई। इसके साथ ही इस वर्ष यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ कर 3 हो गई है।
बरारीमार्ग पर 29 जून को पत्थर लगने के कारण जम्मू के एक तीर्थयात्री की मौत हो गयी थी जबकि इससे 1 दिन पहले उसी जगह दिल का दौरा पडऩे के कारण ITBP के एक अफसर की मौत हो गई थी। इस बीच, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ( SASB ) के एक अधिकारी ने कहा कि आज सुबह 9 बजे तक गुफा के अंदर 15,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से निर्मित हिमलिंग के दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि पहलगाम और बालटाल दोनों मागो से यात्रा सुचारू रूप से जारी है। 40 दिवसीय यात्रा 7 अगस्त को संपन्न होगी जिस दिन रक्षा बंधन है।


Download Android App
Download iOS App



