जहरीली गैस से हुई 3 लोगों की मौत

Summary :

NULL

जयपुर : ये मामला राजस्थान के बारां जिले का है जहां आज बारां जिले के मांगरोल में कल एक खड्ड में गिरे बछड़े को निकालने के लिए उतरे 3 लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गयी और 4 अन्य बीमार हो गए ।

बारां पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार खड्ड में गिरे बछड़े (गौवंश) को निकालने के लिए एक के बाद एक कर उतरे रामेश्वर (26), जितेन्द्र (18) और ओमप्रकाश (50) की जहरीली गैस की वजह से मौत हो गयी और 4 अन्य बीमार हो गए ।

बीमार लोगों को बारां के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां कुछ देर बाद छुट्टी दे दी गयी । पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि खड्ड में जहरीली गैस की वजह से यह हादसा हुआ । पुलिस यह बताने में असमर्थ रही की खड्ड में गिरे बछड़े का क्या हुआ ।

Desk Team