राज्य सरकार ने 1981 बैच के IAS अफसर अशोक जैन को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जैन ने शासन सचिवालय में पदभार भी ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद तमाम IAS अफसरों ने नए मुख्य सचिव अशोक जैन को बधाई दी। अशोक जैन ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी, साथ ही अशोक जैन कहा कि यह पद काफी चुनौतीपूर्ण है ।
वही राजस्थान सरकार ने इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को स्थानान्तारित भी किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव राजहंस उपाध्याय को उच्च तकनीकी एवं शिक्षा विभाग,समन्वय स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, डी बी गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव विथ,आबकारी एवं कर विभाग, ओ पी सैनी अध्यक्ष को सिविल सेवा अपील अधिकरण, मुकेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त मुख् सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, खेमराज चौधरी अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व उपनिवेशन सैनिक कल्याण विभाग जयपुर,जी एस मोहन्ती को अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में स्थानान्तरित किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी किये स्थानान्तरण आदेश में वी श्रीनिवास, रजत कुमार मिश्रा, आलोक, रोहित कुमार,टी रविकांत, मनीष चौहान, अशफाक हुसैन, मोहम्मद हनीफ, भंवर लाल मेहराआनंदी को नये पदों पर भेजा गया है जबकि आदेश की प्रतीक्षा में चल रहे अंकित कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी अजमेर के पद पर नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि राजस्थान के जोधपुर निवासी अशोक जैन 1981 बैच के IAS हैं और जनवरी 2018 में उनका रिटायरमेंट है। अशोक जैन को 6 महीने के लिए मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं इससे पहले शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में ओपी मीणा को विदाई दी गई और इसके बाद मीणा ने अशोक जैन को मुख्य सचिव पद का चार्ज दिया।


Download Android App
Download iOS App



