जयपुर : पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गये फरार अपराधी आनंदपाल सिंह का शव आज उनके परिवार वालों को दे दिया गया है । जी हाँ , आज मुठभेड़ में मारे गये फरार आनंदपाल सिंह का मृतक शरीर उनकी बेटी योगिता सिंह और उसके मामा को हवाले कर दिया गया है ।
वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने बताया है कि मुठभेड़ में मारे गये आनंदपाल सिंह के मृतक शव का कल दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को चूरू जिला अस्पताल के मुर्दाघर से लेकर उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है ।
मुमकिन है कि उनके परिवार वाले आनंदपाल सिंह का मृतक शव का अन्तिम संस्कार कल करेंगे क्योंकि आनंदपाल सिंह की दुबई में रह रही बेटी के आने की इंतजार कर रहे हैं ।
हालांकि बताया जा रहा है कि लगभग डेढ़ साल पहले कोर्ट में एक पेशी भुगतने के बाद पुलिस के पहरे में जेल लौट रहा अपराधी आनंद पाल सिंह चकमा देकर फरार हो गया था ।
पुलिस ने पिछले शनिवार को उसके छिपे हुए ठिकाने को निशान बनाया और उसे पहले आत्मसमपर्ण के लिए कहा । लेकिन आनंदपाल सिंह ने पुलिस पर गोलीबारी की । इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आनंदपाल सिंह मारा गया ।


Download Android App
Download iOS App



