जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आये एक तीर्थयात्री की त्रिकुटा पहाड़ी पर हिमकोटि के पास रविवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न 03:30 बजे जम्मू के रूप नगर का निवासी रशपाल (40) बेहोश होकर गिर पड़। उसे हिमकोटि डिस्पेंसरी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। उसके शव को सीएचसी कटरा के शवदाहगृह में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



