ये मामला जम्मू & कश्मीर के गंदेरबल जिले का है जहां जम्मू & कश्मीर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज एवं पहचान पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गंदेरबल स्थित दुकान पर छापेमारी की गयी। छापे के दौरान फर्जी दस्तावेज,नकली स्टॉम्प और फर्जी पहचान पत्र मिले। पुलिस ने मौके से तौसिफ अहमद को गिरफ्तार किया तथा बाद में एक और आरोपी आमिर हसन गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में और भी गिरफ्तारी की जा सकती है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



