राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी शेख अब्दुल नइम से संबंध को लेकर पटना से धन्नू राजा उर्फ बेदर बक्थ को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 23 वर्षीय राजा बिहार के गोपालगंज का छात्र नेता है। इसे पटना में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था।
अदालत ने राजा को पूछताछ के लिए 05 दिसंबर तक के रिमांड पर भेज दिया है। उसे 05 दिसंबर को दिल्ली स्थित एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए छात्र नेता पर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी शेख अब्दुल नइम उर्फ सोहेल को सहायता मुहैया कराने का आरोप है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



