जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने सोमवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने उनके कब्जे से मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि ये सभी पाकिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के साथ करीबी संपर्क में थे और मादक पदार्थें की तस्करी, हथियार पहुंचाने और जैश के आतंकवादियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने में शामिल थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इन्हें जिले के चंदूरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुद्दसीर फय्याज, शबीर गनइ, सगीर अहमद पोस्वाल, इसहाक भट्ट, अर्शिद थोकर के रूप में हुई है जबकि एक नाबालिग की पहचान गुप्त रखी गई है। अधिकारी ने बताया, ” इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार, चीन में बनी एक पिस्तौल, एक हथगोला, एक किलोग्राम हेरोइन और 1,55,000 रुपये नकद जब्त किए गए। उन्होंने कहा, ”इस बरामदगी से मादक पदार्थों के तस्करों और आतंकवादियों के बीच के सबंध का पर्दाफाश हुआ।”


Download Android App
Download iOS App



