देश में कोरोना महामारी से पीड़ितों व उससे बढ़ती मौतों की चिन्ताओं के बीच आज 69वें दिन लाॅकडाउन-5 कुछ छुट के साथ प्रारम्भ हो गया है जो 30 जून तक चलेगा जबकि अभी भी पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त है तो ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।
— Mayawati (@Mayawati) June 1, 2020
मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा “देश में कोरोना महामारी से पीड़ितों और उससे बढ़ती मौतों की चिन्ताओं के बीच आज 69वें दिन लॉकडाउन-5 कुछ छुट के साथ प्रारम्भ हो गया है जो 30 जून तक चलेगा जबकि अब भी पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त है और ऐसे में केन्द्र एवं राज्य सरकारों को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।”
नेपाल ने अपने देश का नया नक्शा तैयार करके उसमें कालापानी सहित भारत के 370 किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा ठोककर भारत को निश्चित ही नई दुष्कर स्थिति में डाल दिया है। ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल के इस अनापेक्षित कदम पर केन्द्र की सरकार को जरूर गंभीरतापूर्वक सोच-विचार करना चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) June 1, 2020
बसपा अध्यक्ष ने नेपाल के साथ बढ़ते गतिरोध पर चिंता जाहिर करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा “नेपाल ने अपने देश का नया नक्शा तैयार करके उसमें कालापानी सहित भारत के 370 किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा ठोककर भारत को निश्चित ही नई दुष्कर स्थिति में डाल दिया है।” उन्होंने कहा “ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल के इस अनपेक्षित कदम पर केन्द्र की सरकार को जरूर गंभीरतापूर्वक सोच-विचार करना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



