जम्मू-कश्मीर में पंपोर पुलिस थाने से एके-47 राइफल के साथ गायब होने वाला विशेष पुलिस बल (एसपीओ) का एक अधिकारी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन में शामिल हो गया है।
हिजबुलके प्रवक्ता बुरहान-उद्दीन ने स्थानीय समाचार एजेंसी को बताया कि इरफान अहमद डार समूह में भर्ती हो गया है।
प्रवक्ता ने कहा, ‘पुलवामा जिले के नेहामा काकापोरा का रहने वाला एपीओ अहमद डार जो अपनी राइफल लेकर फरार हो गया था, वह हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया है।’
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि डार मंगलवार को पंपोर पुलिस थाने से एके-47 के साथ लापता हो गया था। डार को ढूंढ़ने के लिए खोज अभियान भी शुरू किया गया था।
वही , सूत्रों की मानें तो फरार एसपीओ आतंकियों के साथ जा मिला है, क्योंकि वह जिस इलाके से संबंध रखता है वह आतंकियों के प्रभाव वाला माना जाता है। काकपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में बीते दो सालों के दौरान कई युवकों ने आतंक का दामन थामा है। इस क्षेत्र में जब भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, उन्हें भीषण पथराव का सामना करना पड़ा है।
एसएसपी अवंतीपोर जैयद मलिक ने इस एसपीओ के गायब होने की पुष्टि की और कहा कि हम उसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। आगे मलिक ने कहा कि वह किन हालात में गायब हुआ है, कहां गया है, सभी तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



