नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सहित कश्मीर के राजनीतिक दलों ने शनिवार को जम्मू में हुए दोहरे बम विस्फोट की निंदा की जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक व्यस्त क्षेत्र शनिवार को एक के बाद एक हुए विस्फोटों से दहल उठा। पुलिस को संदेह है कि विस्फोटों को अंजाम देने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया।
नेकां ने विस्फोटों की निंदा करते हुए इन घटनाओं की उचित जांच की मांग की।
पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं इस कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि इसकी ठीक से जांच की जाएगी। मैं घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी विस्फोटों की निंदा की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी (डीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने विस्फोटों की कड़ी निंदा की और ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन को घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए तथा उनके परिवारों की सहायता की जानी चाहिए।
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने ट्वीट किया,’हम आज सुबह जम्मू के नरवाल इलाके में हुए विस्फोटों की कड़ी और स्पष्ट शब्दों में निंदा करते हैं।’
पार्टी ने कहा, ‘हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’
वहीं, अपनी पार्टी ने कहा कि सरकार को दोषियों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम हसन मीर ने ट्विटर पर कहा, ‘जम्मू के नरवाल में हुआ दोहरा विस्फोट निंदनीय है। सरकार को दोषियों की पहचान करनी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।’


Download Android App
Download iOS App



