जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक युवक के लापता होने के मसले पर लोगों ने आज व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू किया और इसके बाद सैन्य शिविर के सामने धरने पर बैठ गये।
इस बीच, पुलिस ने जिले में हंदवाड़ा के लोलाब के घने जंगलों में गहन तलाशी अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कल देवार लोलाब के दो युवक नसीरोल्लाह और मंजूर सेना के शिविर में गये थे और इसके बाद से मंजूर लापता है।
सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि कोई भी युवक सैन्य शिविर में नहीं आया था। इसके बाद मंजूर के बारे में जानकारी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सैन्य शिविर के बाहर धरने पर बैठ गये हैं।
पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



