नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब ‘‘पप्पू’’ नहीं रहे और उन्होंने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों के चुनावों में जीत हासिल कर बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी है।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने करतारपुर गलियारे को खोले जाने का स्वागत करते हुए इसे ‘‘उचित दिशा में उठाया गया कदम’’ बताया।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते कायम करने के लिए आतंकवाद का रास्ता छोड़ना चाहिये। वह यहां चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबकी रगों में एक ही खून बहता है – अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। उन्होंने तीन राज्यों में जीत दिला कर अपनी योग्यता साबित कर दी है।
गौरतलब है कि भाजपा और अन्य कुछ दल गांधी पर व्यंग्य करते हुये उन्हें प्राय: ‘‘पप्पू’’ की संज्ञा देते हैं।
उन्होंने बाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी ‘‘बहन’’ बताया और उम्मीद जताई की कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपनी तरफ से देश को बचाने की पूरी कोशिश करेंगी जो इस समय ‘‘गलत दिशा’’ में जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




