जम्मू-कश्मीर में सविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से श्रीनगर-बनिहाल रेलवे ट्रैक पर निलंबित रेल सेवा को 105 दिनों के बाद बहाल कर दिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कल रेल ट्रैक पर सफल परीक्षण के बाद रविवार से श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू कर दी गयी है।
उन्होंने कहा कि आज इस ट्रैक पर केवल एक रेल चलेगी और सोमवार से रेल सेवा सामान्य रूप से चलेगी। रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। रेलवे और जिला पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल ?? यात्रियों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करने के लिए आपसी तालमेल से काम कर रहे है।’’

इसके अलावा कश्मीर में उत्तरी इलाके के श्रीनगर-बडगाम-बारामूला रेल मार्ग पर 12 नवम्बर से ही रेल सेवाएं शुरू कर दी गयी थी। गौरतलब है कि पांच अगस्त को प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही एहतियात के तौर पर उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लेकर मध्य और दक्षिण कश्मीर के रास्ते जम्मू क्षेत्र में बनिहाल तक रेल सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी।
लगभग तीन महीने से ज्यादा कि अवधि के बाद रेलवे विभाग ने 11 नवंबर को ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने का आदेश दिया था और इसी दिन श्रीनगर-बडगाम-बारामूला लाइन पर परीक्षण किया। परीक्षण के बाद आखिरकार 12 नवंबर से यहां रेल सेवा शुरू कर दी गयी। विभाग ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल श्रीनगर और बारामूला के बीच 10 बजे से तीन बजे के बीच दो ट्रेन चलेंगी। पांच अगस्त से पहले की अपेक्षा यात्रियों की उपलब्धता हालांकि बहुत कम देखी गयी।
इसके अलावा विभाग ने दक्षिण कश्मीर में आज श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू में बनिहाल का परीक्षण सफल किया। घाटी में ट्रेनें दरअसल बहुत मशहूर है क्योंकि यह अन्य परिवहनों के मुकाबले बहुत सस्ती, सुरक्षित है और यात्री शीघ, अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं। उक्त अवधि से ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से रेलवे को तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



