जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने कहा, “अगले 24 घंटों (बुधवार तक) के दौरान घाटी में भारी से बहुत भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद कल से मौसम में सुधार होगा।”मौसम विभाग ने कहा है कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में बुधवार से मौसम में सुधार होगा। घने बादलों के कारण दोनों प्रदेशों में न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि हुई है।
श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पहलगाम में माइनस 1.1 और और गुलमर्ग में माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में माइनस 10.3, द्रास में दिन के माइनस 18 तापमान रहा। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 11.9, कटरा का 10.2, बटोटे का 0.4 डिग्री, बेनिहाल का शून्य और भद्रवाह का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 दर्ज किया गया।
40 दिनों की भीषण ठंड ‘चिल्लई कलां’ की अवधि 31 जनवरी को खत्म होगी। लेकिन तब तक सुबह के समय सड़कों पर रहने वाली फिसलन के कारण लोगों को घरों से निकलने में होने वाली मुश्किल जारी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



