केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू आज दो दिवसीय दौरे पर जम्मू & कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे जहां अधिकारियों ने उन्हें राज्य के सुरक्षा हालात की जानकारी दी। रिजिजू यहां ऐसे समय पहुंचे हैं जब राज्य में चोटी काटने की घटनाएं लगभग प्रतिदिन हो रही हैं। राज्य में करीब एक महीने से चोटी काटने की घटनाएं सामने आ रही है।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट हाल ही में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) शिविर पर हुए फिदायीन हमले की भी जानकारी दी गयी। रिजिजू प्रसिद्ध गायक-संगीतकार अदनान सामी के संगीत समारोह में आज शाम भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से संयुक्त रूप से पर्यटन और कश्मीरी संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर डल झील के किनारे किया जाएगा।
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि रिजिजू दो दिन के दौरे पर श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद श्री रिजिजू को कश्मीर में मौजूदा हालात की जानकारी दी गयी। उन्हें तीन अक्टूबर को बीएसएफ शिविर पर हुए फिदायीन हमले के बारे में भी जानकारी दी गयी।
रिजिजू ने बीएसएफ जवानों के पेशेवर दक्षता की सराहना की, जिन्होंने फिदायीन तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। उन्होंने बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान और बंगलादेश से लगी भारत की सीमा पर पुख्ता सुरक्षा करने की सराहना करते हुए इसके पूर्व में किये गये उल्लेखनीय कार्य की भी प्रशंसा की।


Download Android App
Download iOS App



