एस. कृष्णन जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के चौथे सलाहकार नियुक्त

Summary :

वर्ष 1982 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी स्कंदन कृष्णन बुधवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के चौथे सलाहकार नियुक्त किये गए।

वर्ष 1982 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी स्कंदन कृष्णन बुधवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के चौथे सलाहकार नियुक्त किये गए।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक आदेश का हवाला देते हुए एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के तौर पर आईएएस (सेवानिवृत्त) स्कंदन कृष्णन की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी है।

पूर्व आईएएस अधिकारी खुर्शीद अहमद गनई और केवल कृष्ण शर्मा तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार राज्यपाल के अन्य तीन सलाहकार हैं।

जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

पिछले साल दिसंबर में बी बी व्यास के इस पद से इस्तीफे के बाद कृष्णन की नियुक्ति हुई है। व्यास को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य बनाया गया था ।

प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यपाल के सलाहकार के तौर पर कृष्णन की नियुक्त के लिए सक्षम प्राधिकार की मंजूरी से अवगत करा दिया था ।

कृष्णन 1982 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े थे और उन्हें तमिलनाडु कैडर आवंटित हुआ था। तमिलनाडु में वह विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रहे और 25 साल तक सेवा के बाद केंद्र में पहंचे। कृष्णन 2007 से 2012 तक कश्मीर डिविजन के प्रभारी थे।

Desk Team