जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामियाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लोलाब के जंगलों से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए थे। फिलहाल इन तीनों आतंकियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आतंकियों ने हाल में ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ज्वाइन किया था। कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि सोगम इलाके के जंगल क्षेत्र में आतंकी मौजूद हैं। आनन-फानन में जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान तीनों आतंकी पकड़े गए।
कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादी हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद
कुछ दिन पहले इन तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। इसके बाद से सुरक्षाबल सतर्क थे। इससे पहले बीएसएफ के गश्ती दल पर बुधवार को श्रीनगर के पंडाक चौक इलाके में आतंकियों ने 37वीं बटालियन के जवानों पर हमला किया था। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद होने वाले जवानों का नाम राणा मंडोल और जियाउल हक था।


Download Android App
Download iOS App



