सुरक्षाबलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो साथियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
पुलिस ने कहा कि शोपियां थाने में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, ” पुलिस ने सेना, सीआरपीएफ की जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो आतंकवादी साथियों को गिरफ्तार किया है।”
पुलिस ने कहा कि दोनों की पहचान छोटीपोरा शोपियां के शाहिद अहमद लोन और बोरीहलान शोपियां के वसीम अहमद गनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आगे कहा कि दोनों के खुलासे पर एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, पिस्टल के चार राउंड, एक साइलेंसर, एक आईईडी, एक रिमोट कंट्रोल, दो बैटरियां, एके 47 राइफल की एक खाली मैगजीन, आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद सहित बरामद किया गया है।
आपको बता दे कि इससे पहले पुलिस ने 2 मई को सुरक्षाबलों के साथ मामले की जांच के दौरान लश्कर के आतंकी सहयोगी धरमडोरा शोपियां निवासी तनवीर अहमद वानी को गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



