जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी एवं घेराबंदी अभियान

Summary :

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार को सुरक्षा बलों ने तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार को सुरक्षा बलों ने तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज सुबह बारामूला जिले के सोपोर के दुरसो गांव में तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। 
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सभी निकास बिंदुओं को बंद कर दिया गया है और घर-घर की तलाशी ली जा रही है। अंतिम रिपोर्ट आने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। बता दें कि सोमवार को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

एन.वी. रमना होंगे देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश, CJI बोबडे ने सरकार से की सिफारिश

 

Desk Team