जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। बडगाम जिले में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने कहा कि सोमवार देर शाम बडगाम जिले के गोगोई इलाके में श्रीनगर-एयरपोर्ट रोड पर एक आईईडी का पता चला।
“क्षेत्र को खाली करा दिया गया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।”पुलिस ने कहा, “बिना किसी नुकसान के आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।”
बता दें कि कुछ दिन पहले पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा किये गए एक ग्रेनेड हमले में कम से कम चार नागरिक घायल हो गए। आतंकवादियों ने पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों के एक वाहन की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



