मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तीतवाल सीमावर्ती शहर से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा, “तीतवाल में स्थानीय पुलिस चौकी को ग्राम गुंडी शर्त में एक बैग मिला है, जिसमें संदिग्ध सामग्री होने की सूचना मिली।”
उन्होंने आगे कहा, “पुलिस और सेना की 6 जेएके राइफल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बैग में पांच 9 एमएम पिस्टल, 10 मैगजीन, 138 राउंड और दो बिस्किट के पैकेट बरामद हुए।”पुलिस ने आगे कहा, “एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू हो गई है।”


Download Android App
Download iOS App



