पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ठिकानों पर मारा छापा, हथियार एवं गोलाबारूद बरामद

Summary :

NULL

जम्मू : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया था। जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों नेआतंकवादियों के गुप्त ठिकानों पर छापा मारकर विस्फोटकों के अलावा हथियार और गोलाबारूद बरामद किये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बताया शोपियां के नागरी में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।

इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे हुए ठिकानों को पर्दाफाश किया और हथियार, गोलाबारूद तथा अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किये। सूत्रों ने बताया कि अभी तक हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Desk Team