जम्मू & कश्मीर में प्रमुख विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के आज यहां राजभवन मार्च को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। यह मार्च आवश्यक चीजों के दाम बढऩे, श्रीनगर के पुराने इलाके और शहर-ए-खास में बार-बार कफ्र्यू लगाये जाने तथा लोगों के मारे जाने के विरोध में किया जा रहा था।
पूर्व मंत्री और नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी समर्थकों ने जीरो पुल के पास स्थित पार्टी मुख्यालय से मार्च की शुरुआत की। महिलाओं समेत प्रदर्शनकारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) – भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सभी मोर्चाें पर पूरी तरह विफल रही है। प्रदर्शनकारी राम मुंशी बाग थाना के पास जब पहुंचे तो सुरक्षा बल हरकत में आये और उन्हें आगे जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां से जाने से इन्कार कर दिया तो सुरक्षा बलों ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया और थाने ले गये।


Download Android App
Download iOS App



