जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि अलगाववादी हुर्रियत नेता सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। सीमावर्ती निवासियों को फ्री-टू-एयर दूरदर्शन सेट-टॉप बॉक्स के वितरण के दौरान श्रीनगर में एक कार्यक्रम में मलिक ने कहा कि पहले यही हुर्रियत नेता बातचीत करने को लेकर अपने दरवाजे बंद कर देते थे, लेकिन अब सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
वरिष्ठ अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक के शुक्रवार के बयान का जिक्र करते हुए जिसमें उन्होंने कश्मीरी युवाओं के बीच ड्रग के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की थी, राज्यपाल ने इसे स्वागत योग्य वक्तव्य करार दिया।


Download Android App
Download iOS App



