शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

Summary :

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी है ।पुलिस एक अधिकारी ने बताया

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी है ।

पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में एक बगीचे से आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सैन्यकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की ।

अनुच्छेद 370 को हटाना पाकिस्तान कबूल नहीं करेगा

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए ।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुडे थे ।

Desk Team