SIA Raid in Kashmir: घाटी में ताबड़तोड़ छापेमारी से टूटा आतंकी नेटवर्क! कुलगाम, अनंतनाग समेत 5 जगहों में मारा छापा

Summary :

SIA Raid in Kashmir: कश्मीर घाटी में आतंकीयों की कमर तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। बता दें कि दक्षिण कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। इसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों से जुड़े सबूत जुटाना और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना है। इस छापेमारी घाटी में हर प्रकार की आतंकी गतिविधियों की कमर तोड़ी जा रही है। SIA Raid in Kashmir: तलाशी अभियान शुरू राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने कश्मीर के कई जिलों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। बता दें कि इस…

SIA Raid in Kashmir: कश्मीर घाटी में आतंकीयों की कमर तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। बता दें कि दक्षिण कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। इसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों से जुड़े सबूत जुटाना और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना है। इस छापेमारी घाटी में हर प्रकार की आतंकी गतिविधियों की कमर तोड़ी जा रही है।

SIA Raid in Kashmir: तलाशी अभियान शुरू

SIA Raid in Kashmir
SIA Raid in Kashmir (Photo: social media)

राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने कश्मीर के कई जिलों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। बता दें कि इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का सहयोग लिया जा रहा है। खास तौर पर दक्षिण कश्मीर के इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है, जो पहले भी आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहे हैं। छापेमारी के दौरान संदिग्धों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त करने की कोशिश की जा रही है।

SIA Raid News: जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले

SIA का यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में चल रही व्यापक कार्रवाइयों का हिस्सा है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी एक विशेष आतंकी घटना से जुड़ी है, जिसकी जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी छापेमारी और जांच से जुड़ी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Zero Tolerance Policy: आतंकी नेटवर्क को तोड़ने का काम

SIA Raid in Kashmir
SIA Raid in Kashmir (Photo: social media)

राज्य जांच एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक अहम हिस्सा है। कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल और जांच एजेंसियां लगातार आतंकी नेटवर्क को तोड़ने और उनकी साजिशों को नाकाम करने के लिए काम कर रहे हैं। छापेमारी से आतंकी गतिविधियों पर अधिक सख्ती और जांच पूरी होने के बाद इस मामले में खुलासे होने की संभावना है।

ALSO READ: Jammu and Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, इलाके की घेराबंदी जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।