Vitamin-B12 Deficiency: शरीर के लिए घातक है विटामिन बी12 की कमी, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Summary :

Vitamin-B12 Deficiency: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोगों में जरुरी विटामिन्स और मिनिरल्स की कमी देखने को मिलती है। स्वस्थ शरीर के लिए जितने जरूरी अन्य पोषक तत्व होते हैं, उतना ही महत्व विटामिन्स का भी होता है। खासतौर पर विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन (cobalamin) भी कहा जाता है, शरीर के विकास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। यह विटामिन डीएनए (Deoxyribonucleic acid) और रेड ब्लड सेल्स (RBCs) के निर्माण में सहायक होता है। साथ ही, यह मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को भी सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता है। चूंकि बी12 शरीर…

Vitamin-B12 Deficiency: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लोगों में जरुरी विटामिन्स और मिनिरल्स की कमी देखने को मिलती है। स्वस्थ शरीर के लिए जितने जरूरी अन्य पोषक तत्व होते हैं, उतना ही महत्व विटामिन्स का भी होता है। खासतौर पर विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन (cobalamin) भी कहा जाता है, शरीर के विकास और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। यह विटामिन डीएनए (Deoxyribonucleic acid) और रेड ब्लड सेल्स (RBCs) के निर्माण में सहायक होता है। साथ ही, यह मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम को भी सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता है। चूंकि बी12 शरीर में स्वाभाविक रूप से नहीं बनता, इसलिए इसकी पूर्ति के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना ज़रूरी होता है।

Signs & Symptoms Vitamin-B12 Deficiency:  विटामिन बी12 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

1. मांसपेशियों में दर्द

Vitamin-B12 Deficiency
Vitamin-B12 Deficiency (Credit : Freepik)

अगर शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की मात्रा कम हो जाती है, तो मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है, जिससे दर्द महसूस होता है। लंबे समय से चल रहा मांसपेशियों का दर्द इस कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में इन दोनों विटामिन्स की जांच जरूर करवाएं।

2. थकान और कमजोरी

Vitamin-B12 Deficiency
Vitamin-B12 Deficiency (Credit: Freepik)

बी12 और डी की कमी होने से व्यक्ति को हमेशा थका हुआ महसूस हो सकता है। इसकी एक वजह यह है कि बी12 की कमी के कारण शरीर आयरन को पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है। थकावट और कमजोरी, एनीमिया के लक्षणों में शामिल हैं।

3. हाथ-पैरों में झुनझुनी

Vitamin-B12 Deficiency
Vitamin-B12 Deficiency (Credit: Freepik)

विटामिन बी12 की कमी के कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी या सुन्नता का अनुभव हो सकता है। अगर बार-बार ऐसा हो रहा हो, तो इसे अनदेखा न करें। यह समस्या आपकी तंत्रिकाओं पर असर डाल सकती है, इसलिए विटामिन बी12 और डी की जांच करवाना जरूरी है।

4. कमजोर याददाश्त

Vitamin-B12 Deficiency
Vitamin-B12 Deficiency (Credit: Freepik)

इन दोनों विटामिन्स की कमी से दिमाग की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। इससे स्मरण शक्ति कमजोर हो सकती है, और ब्रेन फॉग जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए बी12 और डी का स्तर सामान्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।

5. मानसिक तनाव

Vitamin-B12 Deficiency
Vitamin-B12 Deficiency (Credit: Freepik)

विटामिन बी12 और डी की कमी मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। बी12 की कमी से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर घट जाता है, जिससे मूड पर असर पड़ता है और डिप्रेशन या चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह मानसिक और तंत्रिका संबंधी परेशानियों को भी जन्म दे सकता है।

Vitamin-B12 Deficiency Prevention: इन चीजों से करें विटामिन बी12 की कमी को पूरा

बी12 की कमी को दूर करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी पाचन शक्ति यानी गट हेल्थ अच्छी बनी रहे। आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन और बेहतर पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें।

शाकाहारी लोग फोर्टिफाइड फूड्स (जैसे कि बी12 से युक्त दूध, सीरियल्स) का सेवन कर सकते हैं। दूध, दही और छाछ जैसे उत्पाद भी बी12 के अच्छे स्रोत हैं और आंतों के स्वास्थ्य में मदद करते हैं।
इसके अलावा, अंडे, मांस और मछली जैसे नॉन-वेज फूड्स भी इस विटामिन के समृद्ध स्रोत हैं। यदि डाइट से पर्याप्त बी12 नहीं मिल पा रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना भी एक विकल्प है। साथ ही, यदि शरीर पोषक तत्वों को सही ढंग से अवशोषित नहीं कर रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: Gas Acidity Home Remedies: एसिडिटी से हैं परेशान, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।