श्रीनगर-गांदरबेल में SIA के छापे, आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा

Summary :

आतंकी साजिश के खिलाफ SIA की सख्त कार्रवाई

श्रीनगर और गांदरबेल में एसआईए ने आतंकी गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कई स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर की गई, जिसमें 6 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। सेना और पुलिस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन की सफलता की जानकारी दी।

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए), कश्मीर ने शनिवार को आतंकी साजिश के मामले में कई स्थानों पर छापा मारा है। कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पिछले दिनों संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और सेना ने 6 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। छापे श्रीनगर, गंदेरबल, हंदवाड़ा में मारे गए हैं। पहलगाम अटैक के बाद भारत के पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक और दोनों ओर से हवाई हमलों के बाद सीज फायर के बाद सेना काफी सजग है। आतंकियों के सहयोगियों और ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) पर पैनी निगाह रखी जा रही है। शनिवार को ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने डिटेल दी थी। आईजीपी कश्मीर, वीके बिरदी ने बताया था कि दो अलग-अलग ऑपरेशन हुए। उन्होंने बताया, ‘कश्मीर घाटी में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर यहां तैनात सभी सुरक्षाबलों ने अपनी रणनीतियों की समीक्षा की। इस समीक्षा के बाद, ऑपरेशनों पर अधिक ध्यान दिया गया। पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये 2 ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया।’

जम्मू-कश्मीर में 48 घंटे में 6 आतंकवादी ढेर, सेना और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह आतंकियों को मार गिराया। शोपियां में शाहिद को ढेर किया गया जो सरपंच हत्या और रिसॉर्ट के ऊपर टूरिस्ट अटैक में शामिल था। उसका साथी अप्रवासी मजदूर को मारने में शामिल था। एसआईए के छापे की बात करें तो, रविवार (11 मई) को भी दक्षिण कश्मीर में 20 स्थानों पर छापा मारा गया था। आतंकियों के सहयोगियों और ओजीडब्ल्यू निशाने पर थे।

ये लोग कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आकाओं के लिए माध्यम के रूप में काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी निगरानी से पता चला था कि क्षेत्र में कई स्लीपर सेल सीधे सीमापार आतंकी आकाओं के संपर्क में थे। ये स्लीपर सेल व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भारतीय सुरक्षा बलों और प्रमुख प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील और रणनीतिक जानकारी भेजते पाए गए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.