Hera Pheri 3 में अब नजर नहीं आएंगे Paresh Rawal, जानें फिल्म करने से क्यों किया इंकार

Summary :

बाबू भैया का किरदार अब ‘हेरा फेरी 3’ में नहीं दिखेगा

परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला किया है, जिससे फैंस को गहरा झटका लगा है। बाबू भैया के किरदार के बिना फिल्म की कल्पना करना मुश्किल है। परेश रावल ने खुद इस खबर की पुष्टि की है, और उनके अनुसार, स्क्रिप्ट और किरदार को लेकर निर्माता और उनके बीच सहमति नहीं बन सकी।

कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में एक खास मुकाम हासिल करने वाली ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह खुशी की नहीं, बल्कि निराशा की है। बता दें, इस सीरीज के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक, बाबू भैया का रोल निभाने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला कर लिया है। जहां दर्शक एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड थे, वहीं अब इस खबर ने फैंस को गहरा झटका दिया है। परेश रावल की गैरमौजूदगी का मतलब है कि ‘हेरा फेरी’ की जान कहे जाने वाले बाबू भैया अब तीसरे भाग में नजर नहीं आएंगे। लेकिन क्यों, आइए जानते हैं।

Paresh Rawal

परेश रावल ने किया कन्फर्म

‘हेरा फेरी 3’ से अपने अलग होने की खबर पर अभिनेता परेश रावल ने खुद मुहर लगाई है। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक बयान में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हां, यह सच है कि मैं अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हूं।” इस बयान के बाद अब किसी तरह की अटकलों की गुंजाइश नहीं बची है।

Paresh Rawal

क्यों छोड़ी फिल्म

सूत्रों के अनुसार, परेश रावल और फिल्म के निर्माताओं के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस सामने आए। इसके साथ मेकर्स और एक्टर के बीच स्क्रिप्ट और किरदार को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिस कारण यह फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि एक्टर फिल्म के डायरेक्शन और अपने किरदार के साथ हो रहे बदलावों से खुश नहीं थे।

Paresh Rawal

फेवरेट किरदारों में से एक

बता दें, परेश रावल ने बाबू भैया के किरदार को जिस अंदाज़ में निभाया, वह सालों तक दर्शकों के दिलों पर छाया रहा। उनका मजाकिया अंदाज, अलग बोलने का तरीका और समय पर पंचलाइन देने की कला ने इस किरदार को एक कल्ट फेवरेट बना दिया। यहां तक कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी बाबू भैया के नाम से पहचानने लगे थे।

Paresh Rawalफिल्म King की Star Cast से उठा पर्दा, Shah Rukh Khan समेत नजर आएंगे ये Bollywood Stars

क्या फिल्म से वापस लौटेंगे एक्टर

अब सवाल उठ रहा है कि क्या निर्माता परेश रावल को मनाकर फिल्म में वापस ला पाएंगे? इंडस्ट्री के कुछ सूत्रों का मानना है कि जैसा पहले अक्षय कुमार के साथ हुआ, वैसा ही कुछ परेश रावल के साथ भी हो सकता है। अक्षय ने भी एक वक्त ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी थी, लेकिन बाद में वह फिल्म में लौट आए। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में मेकर्स और परेश रावल के बीच सुलह हो सकती है।

Paresh Rawal

मेकर्स क्या करेंगे

परेश रावल के हटने की खबर ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। फैंस इस फैसले से बेहद निराश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाए। बाबू भैया के बिना ‘हेरा फेरी 3’ को इमेजिन करना फैंस के लिए आसान नहीं है। फिलहाल, फिल्म की टीम और मेकर्स की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बाबू भैया फिर से हेरा फेरी की दुनिया में लौटेंगे या नहीं।

Yashika Jandwani