कांग्रेस को संकेत – जम्मू कश्मीर में चल रही हैं विधानसभा चुनाव की तैयारियां

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक हमीद कर्रा ने बुधवार को इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने का संकेत देते हुए दावा किया कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सहित चुनाव संबंधी सामग्री ले कर ट्रक जम्मू पहुंच गए हैं।

कर्रा का ट्वीट – रात के अधेंरे में उतारकर ईवीएम मशीनों को सचिवालय में रखा गया
कर्रा ने ट्वीट किया, ‘‘खबर है कि ईवीएम और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री से लदे करीब 150 ट्रक जम्मू पहुंच गए हैं और यह सामान रात के अंधेरे में उतार कर सचिवालय में रखा गया है।’’ कांग्रेस कार्य समिति सदस्य कर्रा ने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने को लेकर आश्चर्यजनक फैसला करने की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि इस समय जम्मू-कश्मीर में अद्यतन मतदाता सूची को प्रकाशित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसे 25 नवंबर तक पूरा किया जाना है।

आपको बता दे की 370 हटने के बाद से ही जम्मू कश्मीर में विपक्षी दल केंद्र सरकार से विधानसभा चुनाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार सही माहौल पुरा होने पर ही चुनाव कराने का फैसला ले सकती हैं, क्योंकि कश्मीर पाकिस्तान जिहादी भेजकर रक्तपात करने का प्लान बनाता रहता हैं। पूर्व दिनों में आतंकवाद की सीमा काफी हद तक घटी हैं, सुरक्षाबल व जम्मू -कश्मीर पुलिस कश्मीर घाटी में शांति स्थापित करने में लगी हुई हैं।  
 
Desk Team