श्रीनगर : सड़क पर मिला IED, बड़ा विस्फोट टला

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में श्रीनगर-बारामूला रोड पर सुरक्षा बलों ने आज आतंकवादियों द्वारा लगाये गये एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (IED) का पता लगाकर बड़ा विस्फोट टाल दिया। श्रीनगर से उत्तर कश्मीर की ओर यातायात रोक दिया गया है तथा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सड़कों से बर्फ साफ करने वाले एक दल (आरओपी) की नजर शहर के बाहरी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर आतंकवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी पर गई। इसके तुरंत बाद एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर दी गयी तथा सड़क पर यातायात रोक दिया गया। अलगाववादियों की हड़ताल का आह्वान तथा सुबह का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक नहीं था। उन्होंने कहा कि यातायात को जैनाकोट की ओर मोड़ दिया गया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team