शिवसेना डोगरा फ्रंट (एसएसडीएफ) के कार्यकर्ताओं ने घाटी में हालिया आतंकी हमलों में सुरक्षाकर्मियों की मौत की निंदा करते हुए बुधवार को प्रदर्शन किया और प्रदेश से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। एसएसडीएफ के कार्यकर्ता तिरंगा और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीरें लिए हुए थे।
वे ‘और कितने शहीद होंगे, जवाब दो जवाब दो’ एवं ‘आर करो या पार करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। इस रैली का आयोजन यहां शहर में रानी पार्क में किया गया।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते घाटी में मुठभेड़ों और हमलों में मेजर केतन शर्मा, निरीक्षक अरशद खान और सीआरपीएफ के दो सहायक उप निरीक्षकों सहित दस सुरक्षा कर्मी मारे गये और कई अन्य घायल हो गये थे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे एसएसडीएफ के प्रमुख अशोक गुप्ता ने कहा, ‘‘घाटी में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं और इस पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।’’


Download Android App
Download iOS App



