केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद, सिंह ने रविवार को कहा कि इस सरकार का अगला कदम पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जम्मू-कश्मीर रियासत के संस्थापक महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करना होगा। सिंह ने यह बात कठुआ जिले के लखनपुर में महाराज गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही।
जम्मू कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन – जितेंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन है और डोगराओं के लिए गर्व का क्षण है, जिसकी प्रतीक्षा पिछले सत्तर वर्षों से की जा रही थी। मंत्री ने कहा कि इस समारोह ने सभी को जोड़ है क्योंकि इस ऐतिहासिक अवसर को देखने के लिए समाज के हर वर्ग के लोग यहां आए हैं।
जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन डोगरा शासकों की प्रशंसा करते हुए डा। सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन रियासत सबसे बड़ और विकास के मामले में सबसे प्रगतिशील थी। आपको बता दे कि केंद्र सरकार कश्मीर को लेकर लगातार सतकर्ता बरत रही हैं। गत दिनों केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में अधिकारियों व राज्यपाल के साथ बैठक की थी। और कुछ ही दिन बाद जम्मू कश्मीर के दौरे पर पीएम मोदी जाने वाले हैं। बताया जा रहा हैं कि जम्मू कश्मीर में विशेष दर्जा देना वाली 370 को खत्म करके केंद्र सरकार आम चुनाव करा सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



