जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके कुछ दिन बाद ही अब दो लोगों की ग्रेनेड हमले में मौत हो गई है। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। कहा जा रहा कि मृतकों पर जब हमला हुआ था, तब वो सो रहे थे। इस बारे में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्ववीट करके जानकारी दी।
पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी
दरअसल, ट्ववीट में पुलिस ने लिखा – ‘आतंकवादियों ने हरमन में हथगोला फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।’ दूसरे ट्ववीट में पुलिस ने लिखा – शोपियां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शख्स प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा इमरान बशीर गनी का हाइब्रिड आतंकवादी है। आगे की जांच और छापेमारी चल रही है।’
पिछले दिनों पूरन कृष्ण भट की हुई थी हत्या
बता दें, अभी 15 अक्टूबर को एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। मृतक के परिवार का कहना था कि वो सुबह घर से निकलकर अपने बगीचे के तरफ जा रहा था, तभी आतंकी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही घरवालों ने घायल को अस्पताल में एडमिट कराया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
कश्मीरी पंडितों ने घाटी छोड़ना किया शुरू
इसी के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। बता दें, इससे कुछ दिन पहले भी आतंकियों ने 19 साल के अमरेज को मारी 3 गोली मारी थी। फिर अगस्त में भी एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, उसे देखते हुए कई कश्मीरी पंडित घाटी छोड़कर जाने लगे है।


Download Android App
Download iOS App



