Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुआ आतंकवादी हमला, गई पुलिसकर्मी की जान

Summary :

देश का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर सालों से आतंकवादियों और रक्षा कर्मियों के बीच चल रही मुठभेड़ को देखता आ रहा है।  जम्मू-कश्मीर से हर दिन किसी न किसी आतंकवादी हमले की खबर आ ही जाती है।  भले ही इस केंद्र शासित प्रदेश में कानून को बढ़ा दिया गया हो, सुरक्षा को तैनात कर दिया गया हो लेकिन फिर भी यहां आतंकवादी हमलों की कमी हो ही नहीं रही है।  हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार के दिन एक आतंकवादी हमला हुआ जिसके कारणएक पुलिस हेड कांस्टेबल मौत हो गयी । मुठभेड़ में गयी पुलिसकर्मी…

देश का स्वर्ग कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर सालों से आतंकवादियों और रक्षा कर्मियों के बीच चल रही मुठभेड़ को देखता आ रहा है।  जम्मू-कश्मीर से हर दिन किसी न किसी आतंकवादी हमले की खबर आ ही जाती है।  भले ही इस केंद्र शासित प्रदेश में कानून को बढ़ा दिया गया हो, सुरक्षा को तैनात कर दिया गया हो लेकिन फिर भी यहां आतंकवादी हमलों की कमी हो ही नहीं रही है।  हाल ही में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार के दिन एक आतंकवादी हमला हुआ जिसके कारणएक पुलिस हेड कांस्टेबल मौत हो गयी ।

मुठभेड़ में गयी पुलिसकर्मी की जान

शहीद हेड कांस्टेबल की पहचान गुलाम मोहम्मद डार के रूप में हुई है। कांस्टेबल को मंगलवार शाम बारामूला जिले के तंगमर्ग इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारी गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।ज्ञात हो कि रविवार को श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी को गोली मार दी थी। वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल इंस्पेक्टर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

SHARE.

Desk Team

google-partner