J&K : श्रीनगर के बेमिना इलाके में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

Summary :

श्रीनगर के बेमिना इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया।पुलिसकर्मी की पहचान हाफिज अहमद के रूप में हुई है। उसे बेमिना इलाके की हमदानिया कॉलोनी में आतंकवादियों ने गोली मारी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ”उसके बाएं हाथ और पेट में चोट लगी है। उसे इलाज के लिए फौरन एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई है।

श्रीनगर के बेमिना इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया।पुलिसकर्मी की पहचान हाफिज अहमद के रूप में हुई है। उसे बेमिना इलाके की हमदानिया कॉलोनी में आतंकवादियों ने गोली मारी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ”उसके बाएं हाथ और पेट में चोट लगी है। उसे इलाज के लिए फौरन एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई है।

Shera Rajput