जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और बारूद बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आतंकवादियों के सहयोगियों की पहचान इमरान राशिद, इफशान अहमद गनी, ओवैस अहमद, मोहसिन कादिर और आबिद राथर के रूप में की गई है।
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियो के बीच एनकाउंटर, दो आतंकवादी ढेर
उनके कब्जे से बड़े मात्रा में हथियार बरामद की गई है, जिसमें 28 लाइव राउंड एके 47, एक मैगजीन एके 47 और साथ ही लश्कर-ए-तैयबा के 20 पोस्टर शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि यह समूह लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों की सहायता करने और आश्रय देने में शामिल था। वे बीते कुछ महीनों से इलाके में सक्रिय थे। संबंध में मगाम के पुलिस स्टेशन में यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



