जम्मू & कश्मीर के काजीगुंड में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने आज एक पुलिस वाहन पर हमला किया। पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से जम्मू जा रहे पुलिस पर वाहन पर कुलगाम जिले में बोनीगाम के निकट आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी की है।


Download Android App
Download iOS App



