जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर ग्रेनेड से किया हमला, कोई हताहत नहीं

Summary :

जम्मू-कश्मीर पुलवामा में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जम्मू-कश्मीर पुलवामा में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। बुधवार की सुबह आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  आतंकियों ने मंगलवार शाम पुलवामा में त्राल के नौदल स्थित सुरक्षा बलों के शिविर पर एक हथगोला फेंका। सूत्रों के अनुसार हथिगोला अपने लक्ष्य से चूक गया और वह शिविर से बाहर गिरकर फट गया। 
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बाद में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

सीमा पर भारत से मुंहतोड़ जवाब मिलने से घबराया चीन, अपने नागरिकों को युद्ध लड़ने का दिलाया भरोसा

Desk Team