जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी पर गोलियां चलाई। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने रविवार दोपहर ईदगाह इलाके में पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद पर फायरिंग की।
“उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।” अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मसरूर अहमद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



