केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में रविवार को विस्फोट हुए। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है और अब तक 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है और उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
केरल ब्लास्ट के कथित हमलावर ने किया सरेंडर
जानकारी के अनुसार, संदिग्ध सख्स ने इस हमले में शामिल होने की बात कही और त्रिशूर जिले में पुलिस के सामने सरेंडर किया। एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था एम आर अजित कुमार ने बताया कि विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है
शख्स ने हमले की ली जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी ने अधिकारी के हवाले से बताया कि उस व्यक्ति ने सुबह कोडकारा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और दावा किया कि उसने ही विस्फोट किया था
हमले में आईईडी का किया गया था उपयोग
इससे पहले, राज्य पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहेब ने तिरुवनंतपुरम में बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार विस्फोट में आईईडी का प्रयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



