जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी कर दी। घटना में एक जुनियर पुलिस ऑफिसर घायल हो गया। घायल जवान को इलाज़ के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों में से एक ने बताया, ‘‘ करीब एक बजकर 35 मिनट के आसपास आतंकवादियों ने खानयार में एक पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी की, जिसमें खानयार पुलिस थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद घायल हो गए।’’
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका, तलाशी अभियान जारी
अधिकारियों ने बताया कि घायल अधिकारी को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त फोर्स पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



