जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा अब्दुल हमीद नजार सुबह की सैर पर निकले थे, जब आतंकवादियों ने रेलवे स्टेशन के पास उन पर गोलियां चलाई।
एलएसी विवाद : डेपसांग से सैनिकों के पीछे हटाने को लेकर भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की हुई वार्ता
सूत्रों ने बताया कि बडगाम भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नजार को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। इससे पहले, अतंकवादियों ने 6 अगस्त को कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में एक भाजपा सरपंच, सज्जाद अहमद खांडे की हत्या कर दी थी। खांडे की हत्या से ठीक 48 घंटे पहले, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के अखरान इलाके में एक और भाजपा सरपंच, आरिफ अहमद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



